देहरादून | PahadTimes24
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई पहाड़ी जिलों के लिए अगले 24 घंटों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, आपदा प्रबंधन विभाग IMD और मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों के लिए गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। लोगों को मोबाइल फोन के माध्यम से सेल ब्रॉडकास्ट के जरिए अलर्ट मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। हलाकि ये एक टेस्टिंग अलर्ट भी है लेकिन मौसम की स्थिति देखते हुए इसे एक दम नकारना भी सही नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार:
3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में
👉 भारी बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना
कई स्थानों पर
👉 बिजली गिरने का खतरा
कुछ क्षेत्रों में
👉 अत्यधिक बारिश और स्थानीय स्तर पर बादल फटने जैसी स्थिति बन सकती है
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
अगले 24 घंटे यात्रा से बचें
मौसम खराब होने पर बिजली उपकरणों का उपयोग न करें
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें
इमरजेंसी नंबर और हेल्पलाइन नंबर सेव रखें
Q1. किन जिलों में अलर्ट जारी हुआ है?
➡️ देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चम्पावत और उत्तरकाशी।
Q2. क्या भारी बर्फबारी होगी?
➡️ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
Q3. क्या यात्रा करना सुरक्षित है?
➡️ अगले 24 घंटों तक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
Q4. अलर्ट किसने जारी किया है?
➡️ मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा टेस्टिंग।
Q5 . क्या इस सन्देश से मुझे घबराने की जरुरत है
➡️ बिल्कुल नहीं। यह एक सुरक्षा परीक्षण (Safety Drill) है। आपको केवल सतर्क रहने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है, घबराने की नहीं।
मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा टेस्टिंग।
Q6 . क्या हमे सतर्क रहना चाहिए।
➡️ हाँ बिलकुल क्योकि मौसम विभाग पहले ही बारिश और बर्फ़बारी की चेतावनी चूका है, और लगातार बारिश भी हो रही है। ऐसे में एतियात बरतना बिलकुल सही है।
देहरादून: उत्तराखंड में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है।…
धामी कैबिनेट विस्तार: 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, लंबे इंतजार पर लगा विराम। उत्तराखंड…
ऋषिकेश/देहरादून | PahadTimes24 उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत…