Uttarakhand Weather Alert: 7 जिलों में हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे बेहद मुश्किल?
देहरादून | PahadTimes24

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई पहाड़ी जिलों के लिए अगले 24 घंटों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, आपदा प्रबंधन विभाग IMD और मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों के लिए गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। लोगों को मोबाइल फोन के माध्यम से सेल ब्रॉडकास्ट के जरिए अलर्ट मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। हलाकि ये एक टेस्टिंग अलर्ट भी है लेकिन मौसम की स्थिति देखते हुए इसे एक दम नकारना भी सही नहीं है।
इन 7 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट IMD Uttarakhand Weather Alert
-
देहरादून
-
चमोली
-
बागेश्वर
-
पिथौरागढ़
-
रुद्रप्रयाग
-
चम्पावत
-
उत्तरकाशी
Uttarakhand Weather Alert क्या है मौसम की संभावना?
मौसम विभाग के अनुसार:
-
3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में
👉 भारी बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना -
कई स्थानों पर
👉 बिजली गिरने का खतरा -
कुछ क्षेत्रों में
👉 अत्यधिक बारिश और स्थानीय स्तर पर बादल फटने जैसी स्थिति बन सकती है - 👉 पहाड़ी जगहों पर भूस्खलन का भी खतरा है।
🚨 प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
- https://mausam.imd.gov.in/
- Website: Meteorological Centre, Dehradun (IMD)
- X (formerly Twitter): @mcdehradun
🙏 PahadTimes24 की अपील
-
अगले 24 घंटे यात्रा से बचें
-
मौसम खराब होने पर बिजली उपकरणों का उपयोग न करें
-
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
-
सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें
-
इमरजेंसी नंबर और हेल्पलाइन नंबर सेव रखें
❓ FAQ Section
Q1. किन जिलों में अलर्ट जारी हुआ है?
➡️ देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चम्पावत और उत्तरकाशी।
Q2. क्या भारी बर्फबारी होगी?
➡️ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
Q3. क्या यात्रा करना सुरक्षित है?
➡️ अगले 24 घंटों तक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
Q4. अलर्ट किसने जारी किया है?
➡️ मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा टेस्टिंग।
Q5 . क्या इस सन्देश से मुझे घबराने की जरुरत है
➡️ बिल्कुल नहीं। यह एक सुरक्षा परीक्षण (Safety Drill) है। आपको केवल सतर्क रहने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है, घबराने की नहीं।
मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा टेस्टिंग।
Q6 . क्या हमे सतर्क रहना चाहिए।
➡️ हाँ बिलकुल क्योकि मौसम विभाग पहले ही बारिश और बर्फ़बारी की चेतावनी चूका है, और लगातार बारिश भी हो रही है। ऐसे में एतियात बरतना बिलकुल सही है।
